गढ़वा के टंडवा में जुआ खेलने के दौरान हुए विवाद में गोली लगने से घायल 35 वर्षीय मुन्ना प्रसाद सोनी की रिम्स (RIMS) रांची में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
गढ़वा जिले के रमकंडा स्थित सरकारी स्कूल में शिक्षक पर बच्चों के कलावा-लॉकेट उतरवाने, अभद्र व्यवहार और धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने के गंभीर आरोप लगे हैं। घटना के बाद अभिभावकों ने किया जोरदार हंगामा, शिक्षा विभाग ने गठित की जांच टीम।
गढ़वा के बड़गड़ में बैंक की लापरवाही के कारण वृद्धावस्था पेंशन न मिलने और इलाज के अभाव में 75 वर्षीय बुजुर्ग रतन लकड़ा की मौत हो गई। मामले में मुख्यमंत्री के संज्ञान के बाद जांच शुरू हो गई है।
गढ़वा जिले के बरडीहा थाना क्षेत्र के बभनी गांव में एक 22 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान गुलशन आरा खातून के रूप में हुई है, जो मो. सैफ खान की पत्नी थीं।
गढ़वा के रंका थाना क्षेत्र के दुधवल गांव में वज्रपात से दो बच्चों की मौत। समय पर सरकारी एम्बुलेंस न मिलने के कारण परिजनों को खाट पर शव ले जाने को मजबूर होना पड़ा। प्रशासनिक लापरवाही की पूरी खबर पढ़ें।
गढ़वा जिले के खरौंधी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में शुक्रवार को बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया, जहां 100 से अधिक छात्राएं कथित फूड प्वाइजनिंग और भीषण गर्मी के बीच टंकी का अत्यधिक गर्म पानी पीने से बीमार हो गईं
गढ़वा जिले के चिनिया-बेता मुख्य सड़क स्थित डोली पत्थर जंगल में एक हाथी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। गुरुवार सुबह तालाब के समीप हाथी का शव देखे जाने के बाद इसकी सूचना तेजी से आसपास के गांवों में फैल गई।
गढ़वा जिले के केतार थाना क्षेत्र के बांसडीह गांव स्थित बिगहा टोला में एक शादी समारोह उस समय रणक्षेत्र में तब्दील हो गया, जब बरातियों के मनोरंजन के लिए आयोजित आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान स्टेज पर चढ़ने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया।
गढ़वा पुलिस लाइन में भारी सुरक्षा के बीच पुलिस मेंस एसोसिएशन का चुनाव संपन्न। 7 पदों के लिए 77 प्रत्याशी मैदान में, 1400 पुलिसकर्मी करेंगे फैसला। आज ही कुछ देर में आएंगे नतीजे।
गढ़वा के सुखबाना में तालाब से लापता 13 वर्षीय स्कूली छात्रा खुशबू कुमारी का शव बरामद हुआ है। गले में दुपट्टा कसा होने के कारण परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस जांच में जुटी है।
गढ़वा जिले में आयोजित डिज़्नीलैंड मेले में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मुख्य प्रवेश द्वार के पास दो लोगों के बीच हुई मामूली कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। घटना के दौरान मेले में मौजूद लोगों के बीच हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट
गढ़वा के उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने कल देर रात अचानक सदर अस्पताल औचक निरक्षण करने पहुंचे, इस दौरान ड्यूटी से लगातार गायब रहने वाली महिला डॉक्टर प्रतिमा कुमारी पर गाज गिरी और बल्कि अगले आदेश तक उनका वेतन रोकने का भी निर्देश दिया है